विधानसभा चुनाव के लिए हर वोट रखें सुरक्षित, हरियाणा में कार्यभार संभालने के बाद बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर

KNEWS DESK- हरियाणा के पूर्व सीएम और नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का शुक्रवार यानी आज हरियाणा के कुंडली बॉर्डर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री का पदभार संभालने के बाद खट्टर का यह पहला हरियाणा दौरा था।

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव आ रहे हैं और हमें अपना प्रदर्शन सुधारना है। हमें हर वोट को सुरक्षित करना है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को प्रभावित किया, जिसकी वजह से वोटों का बंटवारा हुआ।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया और कहा कि मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत सरकार हरियाणा की मदद करेगी। हमारे पास वहां तीन मंत्री हैं, हम सुनिश्चित करेंगे कि हरियाणा का विकास हो। 70 वर्षीय खट्टर को केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार में आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय दिया गया है। वह हरदीप सिंह पुरी की जगह लेंगे, जिन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय मिला है।

बता दें कि हरियाणा में मनोहर लाल एक ऐसे भाजपा सांसद हैं जिन्होंने 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। जिसके बाद मनोहर लाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि इन्हें दो मंत्रालयों का कार्यभार सौंपा गया है। ऊर्जा एवं शहरी विकास और आवास मंत्रालय उनके मिला है। मनोहर लाल को जब से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है तब करनाल के लोगों में खुशी की लहर है।

ये भी पढ़ें-  कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में 10 साल पूरे होने पर मनाया जश्न, शेयर की तस्वीरें

About Post Author