जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, सुबह 9:30 बजे तक 11% मतदान

KNEWS DESK-  आज, 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7.00 बजे से शुरू हो चुका है। 90 विधानसभा सीटों में से 24 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 9.30 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 11.11% दर्ज किया गया है।

मतदान प्रतिशत की जानकारी-

  1. अनंतनाग – 6%
  2. अनंतनाग (पश्चिम) – 8.55%
  3. बनिहाल – 11%
  4. भद्रवाह – 12.52%
  5. डीएच पोरा – 11.10%
  6. देवसर – 10.25%
  7. डोडा – 12.80%
  8. डोडा (पश्चिम) – 13.56%
  9. दूरू – 10.42%
  10. इंदरवाल – 16.01%
  11. किश्तवाड़ – 15.02%
  12. कोकेरनाग (ST) – 12%
  13. कुलगाम – 10.98%
  14. पैडर-नागसेनी – 12.62%
  15. पहलगाम – 12.56%
  16. पंपोर – 8.81%
  17. पुलवामा – 10.50%
  18. राजपोरा – 9.97%
  19. रामबन – 13.08%
  20. शंगस – अनंतनाग (पूर्व) – 10.28%
  21. शोपियां – 13%
  22. श्रीगुफवारा-बिजबेहरा – 11.60%
  23. त्राल – 7.33%
  24. ज़ैनापोरा – 10%

मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, और सभी की निगाहें आज के मतदान परिणामों पर टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें-  ‘जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित बनाना उसका अपमान’, राहुल गांधी का बड़ा बयान