‘परिवार और क्षेत्र को समय देना जरूरी’… हेमंत कटारे ने डिप्टी LoP पद से दिया इस्तीफा

KNEWS DESK – मध्य प्रदेश की सियासत में नया मोड़ तब आया जब अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा। पत्र में कटारे ने लिखा कि वे परिवार और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, इसलिए उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी यह दायित्व देगी, वे पूरा सहयोग करेंगे और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस्तीफे के बाद कटारे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर शब्दों और आचरण की मर्यादा बेहद महत्वपूर्ण होती है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से जुड़े घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कटारे ने वरिष्ठ नेताओं से संयम और शालीनता की अपेक्षा जताई।

कटारे ने कहा कि असहमति लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन अभिव्यक्ति की गरिमा बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। वहीं उमंग सिंघार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस बिजली दरों, बेरोजगारी, आदिवासियों की जमीन और किसानों के मुद्दे मजबूती से उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *