इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन का बयान, कहा- ‘भारत के नागरिक तक हमें…’

KNEWS DESK- इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के दौरान इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा है कि हमें भारत में भरपूर समर्थन मिल रहा है| सोशल मीडिया पर देश के मंत्री, बिजनेसमैन, सिविल सर्वेंट और यहां तक कि भारत के नागरिक तक हमें सपोर्ट कर रहे हैं| हम जानते हैं कि हमें क्या करना लेकिन हमें नैतिक समर्थन की जरूरत है|

नाओर ने कहा, हमास को हम जानते हैं| वे लोगों के पीछे छिपना शुरू कर देंगे| अब उनके पास छिपने के लिए इजरायली बंधक भी हैं| इसके बाद वे खुद को पीड़ित के रूप में भी पेश करेंगे। यह एक समस्या है। इसलिए हमें अपने इंडियन फ्रेंड्स के इस मजबूत समर्थन की आवश्यकता होगी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमारा सपोर्ट किया है|

उन्होंने ने कहा, भारत दुनिया के प्रभावशाली देशों में से एक है| यह एक ऐसा देश है, जो आतंकवाद और उसके संकट को समझता है| हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हमास आगे इस क्रूरता को जारी न रख सके| यह स्पष्ट है कि इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ है| हम निश्चित रूप से उन हथियारों की सप्लाई और ट्रेनिंग के बारे में  जानते हैं|

इजरायल के राजदूत ने कहा, उन्होंने बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों की हत्या की और उनका अपहरण किया| हमले में हताहत हुए लोगों की जो संख्या सामने आई है, उसमें अभी और इजाफा होगा| मुझे यह कहते हुए खेद हो रहा है कि हमास के हमलों में 300 से अधिक लोग मारे गए, उनकी हत्याएं की गईं और कुछ का अपहरण कर लिया गया, जबकि 1800 से अधिक लोग घायल हैं|

उन्होंने कहा कि हमले में कई विदेशी नागरिक भी हताहत हुए हैं| हालांकि, अब तक भारतीय नागरिकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है| आतंकवादी इस हमले के नतीजे भुगतने जा रहे हैं| उनको इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी|

About Post Author