भारत का चंद्रयान-3 हुआ लाॅन्च, हजारों की संख्या में श्रीहरिकोटा पहुंचे लोग

KNEWS DESK… चंद्रयान-3 आज, शुक्रवार को दोपहर 2: 35 बजे लॉन्च हो गया है. चंद्रयान-3 को चांद तक पहुंचने में एक महीने से ज्यादा का समय लगेगा. यह 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतर सकता है. हालाँकि, यह तारीख घट-बढ़ भी सकती है. इससे पहले चंद्रयान-2 को वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया था. उस दौरान सफल लैंडिंग नहीं हो पाई थी.

दरअसल आपको बता दें कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का आखों देखा हाल जानने हजारों की संख्या में लोग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा पहुंचें. हजारों की संख्या लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनें।

About Post Author