TMC की रैली में अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा- ‘ये कुछ दिनों के मेहमान हैं…’

KNEWS DESK- पश्चिम बंगाल में TMC की शहीद दिवस रैली के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जल्द ही गिरने वाली है| कोलकाता में धर्मतल्ला में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा- ये लोग जो इस बार सत्ता में आए हैं, वो कुछ दिनों के मेहमान हैं| ये सरकार चलने वाली नहीं है|

अखिलेश यादव ने कहा- जब हम देश की राजनीति को देखते हैं तो आज की चुनौती बढ़ी है| सांप्रदायिक ताकतें साजिश रच रही हैं, जो सत्ता में लोग हैं और दिल्ली के इशारे पर जो लोग अलग-अलग जगहों पर बैठे हैं, वो लगातार साजिश रच रहे हैं|  सीएम ममता बनर्जी की सराहना करते हुए अखिलेश यादव ने कहा- वह जान हथेली पर रखकर लड़ती हैं| उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र की सत्ता में विभाजनकारी ताकतें बैठी हैं, जो देश को बांटकर राज करना चाहती हैं लेकिन वे सफल नहीं होंगे| जल्द ही उन्हें पराजित किया जाएगा|

Akhilesh Yadav Latest News, Updates in Hindi | अखिलेश यादव के समाचार और अपडेट - AajTak

सपा नेता ने आगे कहा- बंगाल व यूपी के लोगों ने देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी, जो महज कुछ दिनों के लिए सत्ता में मेहमान हैं, बंगाल ने उन्हें हराया और यूपी भी इस लड़ाई में शामिल हुआ| केंद्र में बैठी यह सरकार को लोगों की फ़िक्र नहीं है, ये जल्द ही गिर जायेगी| वे सत्ता के लिए लिए बेताब हैं| उन्हें गिरते हुए हम जल्द ही ख़ुशी के दिन देखेंगे| हम सकारात्मक राजनीति में विश्वास करते हैं| लोगों के जीवन में बदलाव का समय आ गया है| संविधान और देश को बचाने के लिए हम सभी को एक- दूसरे का समर्थन करना पड़ेगा|

About Post Author