हेमंत सोरेन ने जमानत पर रिहा होने के बाद पहली जनसभा को किया संबोधित, कहा – “भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का समय आ गया है”

KNEWS DESK – झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को जेल से रिहा होने के बाद पहली जनसभा को संबोधित किया| अपने संबोधन में झामुमो नेता ने शनिवार को कहा कि भाजपा को भारत के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने में विशेषज्ञता है और लोगों ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों में सबक सिखाया है।

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मिली बेल #hemantsoren #jharkhandnews

संविधान को खत्म करने की साजिश

बता दें कि धन शोधन मामले में जेल में बंद सोरेन को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। रांची में अपनी रिहाई के बाद पहली जनसभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि संविधान को खत्म करने की साजिश करने वाले लोग देश के गरीबों, किसानों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को दिए गए आरक्षण को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। न केवल जनता, बल्कि भगवान ने भी उन्हें नहीं बख्शा। भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का समय आ गया है| उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी का हर राज्य से सफाया हो जाएगा।

jharkhand politics hemant soren got bail money laundering case before assembly elections jmm congress bjp challenge - विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हेमंत सोरेन की रिहाई से चढ़ा सियासी पारा, क्या BJP

याचिकाकर्ता द्वारा जमानत पर अपराध करने की कोई संभावना नहीं

दरअसल शुक्रवार को हाई कोर्ट ने कथित जमीन घोटाले में गिरफ्तार किए गए हेमंत सोरेन को जमानत दिए जाने के बाद रिहा कर दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि वह दोषी नहीं हैं और याचिकाकर्ता द्वारा जमानत पर अपराध करने की कोई संभावना नहीं है।

धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में किया था गिरफ्तार 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 8.36 एकड़ भूमि के अवैध कब्जे से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। अदालत ने 48 वर्षीय राजनेता की जमानत याचिका पर 13 जून को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.