हरियाणा : सीएम मनोहर लाल खट्टर अचानक पहुंचे कैथल

KNEWS DESK… हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अचानक सुबह लगभग 11 बजे चंडीगढ़ से हिसार जाते वक्त   कैथल में रुके। जहां पर सीएम मनोहर लाल ने कैथल पुलिस लाइन से हिसार के लिए हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी।


दरअसल आपको बता दें कि हरियाणा सीएम मनोहर लाल आज हरियाणा के सिरसा, हिसार और करनाल दौरे पर है। सीएम मनोहर लाल खट्टर की आज सिरसा के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें औसत से ज्यादा बारिश की हुई स्थिति की समीक्षा करेंगे। आपको बताते चलें कि सिरसा के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल की शिरकत हिसार में होगी। इसके साथ ही सीएम हिसार से ही शाम 5:00 बजे सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत हर घर नल से जल योजना के मुद्दे पर हरियाणा की जनता से संवाद करेंगे और देर शाम करनाल पहुंचेंगे।

About Post Author