G20 summit India: जी20 में शामिल हो रहे हैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, वीडियो शेयर कर बताया इसके पीछे का कारण

KNEWS DESK- जी-20 शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी भाग ले रहे हैं| बीते 8 सितम्बर को वो दिल्ली पहुंच चुके हैं| उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है| जिसमें उन्होंने अपने जी-20 में शामिल होने के पीछे का कारण बताया है|

ब्रिटेन के पीएम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में  ‘Why I Am At G-20’ कैप्शन लिखा गया है| इस वीडियो में ऋषि सुनक के जहाज को दिल्ली में लैंड करते हुए दिखाया गया है| वीडियो में वो केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात करते हैं|  वहीं ऋषि सुनक ब्रिटिश काउंसिल में छात्रों से बातचीत करते हुए भी दिख रहे हैं|  इसके अलावा वह इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ वार्तालाप कर रहे हैं|

वीडियो में ब्रिटिश प्रधानमंत्री का वॉयस-ओवर भी है, जिसमें वह कह रहे हैं कि सीधे शब्दों में कहें तो वैश्विक मुद्दे मायने रखते हैं, हम अकेले ऐसा नहीं कर सकते| देशों को मिलकर काम करना होगा, हमने कोविड के दौरान देखा और यह सही है कि हम जलवायु परिवर्तन और पुतिन के ‘अवैध’ युद्ध के खिलाफ एक साथ आएं| उन्होंने आगे कहा- जी20 और इसके जैसे शिखर सम्मेलन अन्य देशों के नेताओं के साथ आमने-सामने बात करने का एक बेहतरीन अवसर देते हैं| इस दौरान नौकरियां, विकास और सुरक्षा प्रदान करने के फैसले लेने होते हैं जो ब्रितानी लोग अपने प्रधानमंत्री से उम्मीद करते हैं| इसलिए मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं|

दिल्ली में शिरकत करने के बाद ऋषि सुनक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनका भारत से गहरा लगाव रहा है, उनकी पत्नी भी भारत के बेंगलुरु से हैं और उनकी शादी भी यहीं हुई थी| उन्होंने ये भी कहा, वह हिंदू हैं और इसपर उन्हें गर्व है|

About Post Author