हरियाणा: पूर्व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और विधायक श्याम सिंह राणा बने मंत्री, इन 8 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ…

KNEWS DESK-  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में आयोजित एक ऐतिहासिक समारोह में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के अलावा कई कद्दावर नेता मौजूद रहे। यह शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह राज्य में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने का प्रतीक है।

चुनाव परिणाम

हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को हुए थे, जिसमें भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीतकर एक बार फिर से बहुमत हासिल किया। कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की, लेकिन भाजपा के सामने अपनी स्थिति मजबूत नहीं कर पाई।

आठ राज्य मंत्रियों ने ली शपथ-

राज्य मंत्री होंगे
श्याम सिंह राणा
रणबीर गंगवा
कृष्ण कुमार बेदी
श्रुति चौधरी
आरती राव
गौरव गौतम
राजेश नागर

नायब सिंह सैनी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत करते ही कहा कि उनकी सरकार हरियाणा के विकास और जनहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और मंत्रियों से अपील की कि वे राज्य के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।

ये भी पढ़ें-   नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा CM के रूप में फिर शपथ, अनिल विज से लेकर ये नाम मंत्रिमंडल में शामिल…

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.