दिल्ली मे बढ़ा बाढ़ का खतरा , यमुना का जलस्तर 206.32 मीटर के पार

KNEW DESK… दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर अब 206.32 मीटर से भी ऊपर पहुंच गया है। जिससे बाढ़ की सम्भावना निचले इलाकों में तेजी से बढ़ता जा रहा है।

आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली में भी लोगों का हाल बेहाल है। घरों से लेकर सड़कों में पानी भरा हुआ है और यमुना नदी का जलस्तर  खतरे के निशान को पार कर गया है। लोगों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है।  हर साल जलभराव की छोटी-मोटी घटनाएं सामने आती थीं, जिन्हें दिल्ली नगर निगम के अधिकारी निपटा लेते थे, लेकिन इस बार स्थिति गंभीर है।

गौरबतल हो कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के चलते यमुना में बाढ़ जैसी स्थिति है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार यमुना में पानी छोड़ा जा रहा। जिससे दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। आज मंगलवार को यमुना का पानी 206.32 मीटर के निशान से ऊपर पहुंच गया है। यमुना में जल स्तर बढ़ने से निचले क्षेत्र में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। इसके साथ ही निचले इलाको में बाढ़ का खतरा बढ़ने से वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा जा रहा हैं।

About Post Author