सीएम आतिशी की पहली तस्वीर, पैक सामान के बीच काम करती नजर आईं सीएम

KNEWS DESK-  दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री आतिशी का आवास सील कर दिया गया है, जिससे राजधानी की सियासत में एक नया तूफान उठ खड़ा हुआ है। बुधवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाल दिया, जिसके बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे पैक सामान के बीच काम करती नजर आ रही हैं।

संजय सिंह का भाजपा पर हमला

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई को अस्वीकार्य करार देते हुए कहा कि “एक चुनी हुई महिला मुख्यमंत्री का सामान भाजपा के एलजी द्वारा बाहर फिंकवाना दिल्ली की जनता का अपमान है।” उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने रविवार को ही मुख्यमंत्री आवास की चाबी आतिशी को सौंप दी थी, तो फिर एलजी ने किस आधार पर सामान बाहर फिंकवाया?

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में 27 साल से वनवास झेल रही है और अब वह मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया है, और यह कृत्य दिल्ली की जनता का अपमान है।”

सीएमओ का बयान

सीएमओ ने बुधवार शाम को जारी बयान में कहा कि एलजी के आदेश पर मुख्यमंत्री आतिशी का सामान उनके आधिकारिक आवास से जबरन बाहर निकाल दिया गया। बयान में कहा गया कि यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री को उनके आवास से बेदखल किया गया है।

भाजपा का रुख

भाजपा ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग को इस विवादित ‘शीश महल’ को पहले ही सील कर देना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि सीलिंग की प्रक्रिया जन आकांक्षाओं के अनुरूप है और विभाग को इस भवन का वीडियो ग्राफिक सर्वेक्षण कर रिपोर्ट जनता के सामने पेश करनी चाहिए।

केजरीवाल का नया निवास

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 4 अक्टूबर को लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर-5 में शिफ्ट हो गए हैं। यह बंगला अब पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित किया गया है।

ये भी पढ़ें-  रतन टाटा को भावुक श्रद्धांजलि, ‘अलविदा, प्रिय प्रकाशस्तंभ’, शांतनु नायडू का heartfelt संदेश

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.