‘पहले आतिशी को सीएम बनाया जाए…’, केजरीवाल के अपनी जगह आतिशी को ध्वजारोहण वाली मांग पर बीजेपी की प्रतिक्रिया

KNEWS DESK- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर कहा है कि 15 अगस्त को दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनकी जगह कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी| आम आदमी पार्टी ने बुधवार यानी आज यह जानकारी दी|

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, मुझे लगता है कि इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए| आतिशी शिक्षा और वित्त मंत्री हैं| उन्हें राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति दी जानी चाहिए| इस पर दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पहले इस्तीफा देना चाहिए और आतिशी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए, उसके बाद ही उन्हें ध्वजारोहण की अनुमति दी जा सकती है|

Arvind Kejriwal | Life, Anti-Corruption Activism, Aam Aadmi Party, Delhi  Chief Minister Career, & Arrest | Britannicaउन्होंने कहा, यह कोई मजाक नहीं है, यह देश के गौरव की बात है, उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए। उन्हें उस पद की गरिमा को याद रखना चाहिए, जिस पर वे बैठे हैं| आप ने कहा कि केजरीवाल ने जेल से (उपराज्यपाल वी के) सक्सेना को पत्र लिखकर कहा है कि 15 अगस्त को उनकी जगह आतिशी तिरंगा फहराएंगी|

बता दें कि अरविंद केजरीवाल वर्तमान में कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में तिहाड़ जेल में बंद हैं| हर साल दिल्ली सरकार का स्वतंत्रता दिवस समारोह छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित किया जाता है और केजरीवाल सभा को संबोधित करते हैं|

About Post Author