हरियाणा सरकार के अश्वासन में लेने के बाद भी किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे किया जाम

KNEWS DESK… हरियाणा के कुरूक्षेत्र में एक बार फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सूरजमुखी बीज पर MPSP के विरोध में किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया है।

दरअसल आपको बता दें कि प्रदर्शनकारी किसानों ने हाईवे की सर्विस लेन और पुल पर जाम लगा दिया है जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया है। वहीं दूसरी तरफ किसी भी आशंका को देखते हुए भारी संख्या पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार काफी दिनों से कुरूक्षेत्र के किसान सूरजमुखी के बीज पर MPSP को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बीते 6 जून को किसानों के द्वारा दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया गया था। जिसके बाद सरकार ने किसान प्रतिनिधियों से बातचीत की थी।जानकारी मिल रही है कि दो बार प्रशासन सो किसानों की बात हो चुकी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री थट्टर ने भी किसानों को विश्वास दिया था। वहीं दूसरी तरफ किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार उनकी मांगों को गम्भीरता से नहीं ले रही है।

About Post Author