‘अब बहुत हो गया, मैं निराश और भयभीत हूं…’, कोलकाता रेप-मर्डर केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी पहली बार प्रतिक्रिया

KNEWS DESK – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। राष्ट्रपति ने इस घटना पर अपनी गहरी निराशा और भय व्यक्त करते हुए कहा कि अब ‘बहुत हो गया’ है और इस तरह के अत्याचारों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

अब कुछ ठोस कदम उठाने की जरूरत – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आपको बता दें कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अपने गहरे दुख को व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “मैं बेहद निराश और भयभीत हूं। एक ओर जहां नागरिक, छात्र और डॉक्टर कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। अब कुछ ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने समाज को ‘ईमानदार और निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण’ की आवश्यकता बताते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज को अपनी बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं देनी चाहिए। उन्होंने समाज से अनुरोध किया कि वह खुद से कठिन सवाल पूछे और इस मुद्दे की गंभीरता को समझे।

30 लोगों की लिस्ट, रडार पर पुलिस और लेडी डॉक्टर के दोस्त... कोलकाता रेप मर्डर केस में CBI के हाथ क्या लगा? - Hindi News | Kolkata doctor rape murder case rg

ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और बलात्कार की घटना ने पूरे देश में आक्रोश

दरअसल बता दें कि  9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और बलात्कार की घटना ने पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। इस घटना के खिलाफ कई राज्यों में रैलियां आयोजित की गईं और डॉक्टरों ने अपनी सेवाओं का बहिष्कार किया, जिसके चलते अस्पतालों में सेवाएं ठप हो गईं। राष्ट्रपति मुर्मु का इस मामले आज पहली बार सामने आया ये बयान एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है|

About Post Author