देश में डेंगू के बढ़ते मामलों के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा ने की बैठक, हालात का लिया जायजा

KNEWS DESK- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने बुधवार यानी आज देश में बढ़ते डेंगू के मामलों से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने हालातों का जायजा लिया|

बैठक के बाद जे पी नड्डा ने कहा, आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैंने डेंगू के खिलाफ जो स्वास्थ्य मंत्रालय कार्य कर रहा है, उसका रिव्यू किया और सारी जानकारियां हासिल की कि किस तरीके से देश भर में आने वाले समय में डेंगू के खिलाफ लड़ने के लिए कैसे स्वास्थ्य मंत्रालय आगे कार्य कर रहा है| इसमें जो विशेष बात है, वो यह है कि मैंने अधिकारियों को ये निर्देश दिया कि हम डेंगू के प्रिवेन्शन के लिए विशेष योजना चला करके सभी स्टेट के साथ बातचीत करके प्रिवेन्शन कैसे हो सकता है| इस पर हमको जोर देने की आवश्यकता है|

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में डेंगू के 185 मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 7,547 हो गई है| बता दें कि जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 948 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, जिसमें से 185 मामले पॉजिटिव पाए गए और उनमें से 62 खतरनाक स्थिति में थे, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

About Post Author