दिल्ली: सौरभ भारद्वाज ने यमुना किनारे स्थल का किया निरीक्षण, मानसून के दौरान बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए दिया सुझाव

KNEWS DESK-  दिल्ली के सिंचाई मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यमुना नदी के स्थल का निरीक्षण किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मानसून के मौसम में बाढ़ जैसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। पिछले साल मानसून के मौसम में बाढ़ से दिल्ली के लोगों को काफी परेशानी हुई थी।

दिल्ली के सिंचाई मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी हम आईटीओ बैराज के नीचे हैं। पिछली बार यहां एक गेट जाम होने के कारण दिल्ली में बाढ़ आ गई थी। इस बार हमने हरियाणा सरकार के साथ मिलकर अभी से ही सभी गेट खोल दिए हैं, ताकि बाद में हमें हरियाणा पर निर्भर न रहना पड़े। यमुना नदी में जहां भी रुकावट थी, वहां पायलट कट लगाए गए हैं, ताकि जैसे ही यमुना नदी में पानी भरना शुरू हो, पानी के बहाव के साथ रुकावट साफ हो जाए और पानी के बहाव का एक साफ रास्ता हो। इस बार दिल्ली में यमुना में पानी भरने के कारण यमुना नदी से बाढ़ नहीं आएगी। यह मैं सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री के तौर पर कह सकता हूं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि डीडीए, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी जैसे विभिन्न विभाग देखेंगे कि दिल्ली में कहां पानी भरा जाएगा। यमुना नदी का पानी दिल्ली में नहीं आएगा, हमने इसकी व्यवस्था कर दी है।

ये भी पढ़ें-  बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यापारी के मुनीम से की लाखों की लूट, रुपयों से भरा थैला छीन कर हुए फरार

About Post Author