दिल्ली: भाजपा मुख्यालय पहुंचे बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक का आज दूसरा दिन

KNEWS DESK – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पार्टी के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन है|

BJP Meeting

बैठक कर कई मुद्दों पर विचार-विमर्श

आपको बता दें कि बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक का आज दूसरा दिन है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, एन बीरेन सिंह, मोहन यादव, भजनलाल शर्मा और कई नेता शामिल होने पार्टी मुख्यालय पहुंचे| बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया था।

लोकसभा चुनावों के बाद यह दूसरी बैठक

दरअसल आज यानि रविवार को भी हो रही यह बैठक में केंद्रीय बजट पर विचार के लिए हो रही है। जिसमें विपक्ष ने बिहार और आंध्र प्रदेश की कीमत पर अन्य राज्यों की अनदेखी करने के लिए सरकार पर निशाना साधा है। लोकसभा चुनावों के बाद यह दूसरी बैठक भी है, जिसमें भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पार्टी ने संसद के निचले सदन में अपना बहुमत खो दिया। हालांकि, पार्टी नेताओं ने कहा कि बैठक में शासन के मुद्दे चर्चा के केंद्र में थे। पिछली ऐसी बैठक फरवरी में हुई थी।

About Post Author