दिल्लीः कांग्रेस मुख्यालय पहुंच भाजपा ने किया प्रदर्शन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई भाजपाई लिये गए हिरासत में

डिजिटल डेस्क- बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक युवक द्वारा पीएम मोदी को गाली देने वाले प्रकरण में अब राजनीति तेज हो गई है। देश के कई जगहों से कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी से माफी की मांग की जा रही है। आपको बताते चलें कि गाली प्रकरण में बीते दिन बिहार में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक घटना की खबर सामने आई थी। आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पथराव और लाठी से हमला किया, जिसका विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। वहीं आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भी भाजपा नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

ये अक्षम्य अपराध है- सचदेवा

विरोध प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘‘यह एक अक्षम्य अपराध है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां का अपमान देश की सभी माताओं का अपमान है। मैं सोनिया गांधी और प्रियंका वाद्रा से पूछना चाहता हूं कि वे इसे कैसे स्वीकार कर सकती हैं, जबकि वे भी मां हैं।’’

विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर किया गया वॉटर कैनन का प्रयोग

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को छितर बीतर करने के लिए वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। बाद में वीरेंद्र सचदेवा, सांसद कमलजीत शेरावत और कई पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
स्मृति ईरानी ने क्या कहा?