दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों पर नजर

KNEWS DESK-  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में थे। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने एक सीट जनता दल यूनाइटेड (JDU) और एक सीट लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP (R)] को दी थी।

पोस्टल बैलेट से शुरुआत

चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना की प्रक्रिया पोस्टल बैलेट की गिनती से शुरू हो चुकी है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) खोली जाएंगी और वोटों की गिनती तेज होगी। शुरुआती रुझानों में यह स्पष्ट होने लगेगा कि दिल्ली की जनता ने किसे अपना समर्थन दिया है।

मुख्य मुकाबला AAP और BJP के बीच

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बनाने की रणनीति के साथ चुनाव लड़ी है। कांग्रेस भी अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए प्रयासरत है।

शुरुआती रुझानों पर नजर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शुरुआती एक-दो घंटों में स्पष्ट संकेत मिलने लगेंगे कि दिल्ली की जनता किसे सत्ता सौंप रही है। कई हॉट सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, खासकर नई दिल्ली, कालकाजी, चांदनी चौक और ग्रेटर कैलाश सीटों पर।

चुनाव परिणामों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हम लगातार अपडेट देते रहेंगे। आधिकारिक नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट (results.eci.gov.in) पर देखे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-   महाराष्ट्र में बढ़ रहा GBS का खतरा, मुंबई में पहला मामला सामने आया

About Post Author