राज्यसभा चुनाव की वोटिंग समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू, थोड़ी ही देर में 15 सीटों के नातीजें होंगे घोषित

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 15 सीटों के लिए आज सुबह नौ बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ| राज्यसभा चुनाव की 15 सीटों में से उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की 1 सीट है| वहीं अब वोटों की गिनती भी शुरू हो चुकी है|

राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है| थोड़ी ही देर में चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा और जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों के नाम घोषित किये जाएंगे| इस दौरान बीजेपी के ऑफिस में जश्न की तैयारी है| बीजेपी ने सपा के 7 विधायकों के क्रॉस वोटिंग का दावा किया है|

वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर समाजवादी पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश में एनडीए उम्मीदवारों को वोट दे रहे हैं|

बता दें कि उत्तर प्रदेश की जिन 10 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हुए हैं| उनके लिए भाजपा ने आठ और विपक्षी सपा ने तीन उम्मीदवार उतारे हैं| अब बस सभी को चुनाव के नतीजें घोषित होने का इंतजार है|

About Post Author