कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए देश की एकता के साथ खिलवाड़ किया- सीएम योगी

KNEWS DESK – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान का गला घोंटा और लोकतंत्र की हत्या की। आज एक ऐतिहासिक दिन है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और आज संसद के अंदर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आपातकाल की निंदा करने के लिए एक प्रस्ताव पढ़ा। मैं उन्हें और चुने गए सभी अन्य सांसदों को बधाई देता हूं।

इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने संविधान का गला घोंटा

बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कहा कि, 25 जून 1975 की आधी रात को इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने संविधान का गला घोंटा। उन्होंने लोकतंत्र की हत्या करने की भी कोशिश की। 50 साल हो गए हैं और लोगों को कांग्रेस के कुकर्मों के बारे में बताना जरूरी है। आज संसद ने ऐसा किया (अध्यक्ष ने प्रस्ताव पढ़ा) क्योंकि वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व संविधान की बात करके और लोकतंत्र से समझौता करके लोगों को गुमराह कर रहा था। इसलिए लोगों को उनके कामों के बारे में बताना जरूरी है।

CM Yogi start campaign first phase from tomorrow 15 rallies in 5 days ann | UP lok Sabha Election: पहले चरण के लिए सीएम योगी कल से शुरू करेंगे प्रचार अभियान, 5

कांग्रेस का चेहरा बदल गया है लेकिन उसका स्वभाव वही

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चेहरा बदल गया है लेकिन उसका स्वभाव वही है। वे अभी भी किसी संवैधानिक संस्था में विश्वास नहीं करते हैं और इसलिए वे हमेशा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं और विदेशों में हमारे देश की चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हैं। संविधान लागू होने से लेकर 2014 तक कांग्रेस ने इसमें 75 बार संशोधन किए। कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया और कई निर्वाचित राज्य सरकारों को गिराया।

आपातकाल कांग्रेस के कुकर्मों में से एक

सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए हमारे देश की एकता के साथ खिलवाड़ किया। आपातकाल कांग्रेस के कुकर्मों में से एक है| उन्होंने कहा, 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया, नागरिक स्वतंत्रता को निलंबित कर दिया, विपक्षी नेताओं और असंतुष्टों को जेल में डाल दिया|

About Post Author