महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अशोक चव्हाण ने पार्टी से दिया इस्तीफा, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- ‘अब विकल्प तलाश रहा हूं…’

KNEWS DESK- कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है| बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है| इसके बाद अशोक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर अपना रिएक्शन दिया है|

इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है| एक दो दिन में मैं ये तय करूंगा कि आगे क्या करना है| मैंने जीवन भर कांग्रेस के लिए काम किया है लेकिन अब मैं विकल्प तलाश रहा हूं| मैंने प्राथमिकता सदस्यता और विधायक दल एवं कार्यसमिति से इस्तीफा दे दिया है| उन्होंने आगे कहा कि मैंने अभी किसी विशेष पार्टी से जुड़ने का फैसला नहीं लिया है| मेरी किसी कांग्रेस विधायक या नेता से कोई बात नहीं हुई है| मैं पार्टी के मामलों पर सार्वजानिक रूप से चर्चा नहीं करूंगा| पीएम मोदी के श्वेत पत्र का मेरे इस्तीफे से कोई लेना देना नहीं है|

उद्धव ठाकरे ने जताई हैरानी 

शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे अशोक चव्हाण के इस फैसले पर काफी हैरान हुए हैं| उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं| अशोक चव्हाण कल तक सीट बंटवारे में भाग ले रहे थे और अब अचानक उन्होंने ये फैसला ले लिया| मुझे लगता है कि वो राज्यसभा के लिए गए हैं| हर कोई अपने बारे में सोच रहा है|

About Post Author