सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी विधायक रेखा देवी पर की विवादित टिप्पणी, कहा – “आप महिला हैं, आपको कुछ नहीं पता”

KNEWS DESK – बिहार विधानसभा में बुधवार को सीएम नीतीश कुमार सदन में जाति आधारित गणना पर सफाई दे रहे थे| इस दौरान अपना आपा खो बैठे| इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री, आरजेडी विधायक रेखा देवी पर भड़क गए और फटकार लगा दी| उन्होंने कहा कि वे महिला हैं और महिला होने की वजह से उन्हें कुछ नहीं पता।

Nitish Kumar Loses Cool In Vidhan Sabha, Directs RJD MLA

बिहार विधानसभा में आरक्षण कानून को लेकर हंगामा

दरअसल आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में आरक्षण कानून को लेकर हंगामा हो रहा था। अपने भाषण के दौरान नीतीश बार-बार विपक्ष के विधायकों से अपील कर रहे थे कि एक बार पूरी बात सुन लीजिए| इस बीच आरजेडी की विधायक रेखा देवी ने सवाल उठाए। तभी मुख्यमंत्री ने उन्हें ये कहते हुए चुप करा दिया कि आप महिला हैं, आपको कुछ नहीं पता।

नीतीश कुमार ने कहा, “आप सुन रही हैं। आप क्यों नहीं सुन रही हैं, आप जानती हैं कि हमने आपके साथ रहते हुए क्या किया। आपने तब आरक्षण बिल को मंजूरी दी और समर्थन दिया। आप एक महिला हैं, आपको कुछ नहीं पता। उन्होंने कभी महिलाओं को सशक्त नहीं बनाया, हमने 2005 के बाद महिलाओं को सशक्त बनाया। बता दें कि विपक्ष राज्य के संशोधित आरक्षण कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची में डालने की मांग कर रहा है।

About Post Author