सिनेमा ने भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है- पीएम मोदी

KNEWS DESK-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार यानी आज कहा कि भारतीय सिनेमा ने पुराने समय से ही भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मॉस्को में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दिग्गज अभिनेता राज कपूर और मिथुन चक्रवर्ती की प्रशंसा की और रूस में उनकी प्रसिद्धि को याद किया।

भारत के तेजी से बढ़ते विकास को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया भारतीय युवाओं की प्रतिभा और पिछले दस वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई विकास की गति से चकित है। जब दुनिया भर से लोग भारत आते हैं तो वे कहते हैं कि भारत बदल रहा है। पूरी दुनिया भारतीय युवाओं की प्रतिभा और पिछले दस वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई विकास की गति से चकित है। जब दुनिया भर से लोग भारत आते हैं तो वे कहते हैं कि भारत बदल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस की दो दिवसीय हाई-प्रोफाइल यात्रा शुरू की। यह यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण की शुरुआत के बाद उनकी पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री की यात्रा का मुख्य उद्देश्य आर्थिक एजेंडे को आगे बढ़ाना है, खासकर ऊर्जा, व्यापार, विनिर्माण और उर्वरक के क्षेत्रों में। राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को के बाहरी इलाके नोवो-ओगारेवो में अपने आवास पर भारतीय प्रधानमंत्री के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया था।

ये भी पढ़ें-  मैंने अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुना तेजी से काम करने की शपथ ली है, मॉस्को में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी   

About Post Author