मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखा पत्र, दुष्कर्म के खिलाफ सख्त कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग

KNEWS DESK- आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ हुई वीभत्स घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने दुष्कर्म के खिलाफ सख्त कानून बनाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की मांग की है।

पत्र में ममता बनर्जी ने बलात्कार की बढ़ती घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री, मैं आपके ध्यान में बलात्कार की नियमित और बढ़ती घटनाओं को लाना चाहती हूं। पूरे देश में मामले सामने आते हैं और कई मामलों में हत्या के साथ बलात्कार भी होते हैं| ममता बनर्जी ने बलात्कार के मामलों में वृद्धि को समाज और राष्ट्र की आत्मविपत्ति के रूप में वर्णित किया और इसे समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता जताई।

मुख्यमंत्री ने बलात्कार के खिलाफ कड़े और अनुकरणीय दंड के प्रावधान वाले केंद्रीय कानून की मांग की। उन्होंने कहा, यह देखना भयावह है कि पूरे देश में प्रतिदिन लगभग 90 बलात्कार के मामले सामने आते हैं, जो समाज और राष्ट्र के आत्मविश्वास और विवेक को झकझोर देते हैं। इसे समाप्त करना हम सभी का परम कर्तव्य है, ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें| इसके अलावा, ममता बनर्जी ने दुष्कर्म से संबंधित मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की भी मांग की। उन्होंने प्रस्तावित कानून में फास्ट-ट्रैक विशेष अदालतों की स्थापना पर विचार करने का आग्रह किया, ताकि ऐसे मामलों की सुनवाई 15 दिनों के भीतर पूरी की जा सके।

About Post Author