चंद्रयान-3 ने चांद की पहली फोटो भेजी,जानिए आगे का कैसा रहेगा रास्ता?

KNEWS DESK… चंद्रयान-3 ने पृथ्वी से चंद्रमा तक का दो तिहाई से ज्यादा सफर पूरा कर लिया है. 5 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद के ऑर्बिट में शाम 7 बजे प्रवेश कर गया था और तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. इस बीच चंद्रयान-3 ने ISRO को चंद्रमा  की वीडियो और फोटो भेजें हैं, जो अकल्पनीय और अविश्वसनीय हैं. अगर ये सब सही रहा तो 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

दरअसल आपको बता दें कि चंद्रयान-3 चांद के चारों तरफ 1900 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से चारों तरफ यात्रा कर रहा है. सामने आई फोटो  में देखा जा सकता है कि बाएं तरफ गोल्डेन कलर का यंत्र चंद्रयान का सोलर पैनल है. वहीं, चंद्रमा पर नीले और हरे रंग के कई गड्ढे भी दिखाई दे रहे हैं. ISRO के लिए 600 करोड़ रुपये का ये मिशन एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ है.

चौथा देश बन जाएगा भारत

जानकारी के लिए बता दें कि भारत का यह तीसरा चंद्र मिशन है. इससे पहले चंद्रयान-2 फेल हो गया था. वहीं, 14 जुलाई, 2023 को  चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया था. अब तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं. अगर भारत का ये मिशन सफल हो जाता है तो भारत चंद्रमा की सतह पर लैंडर उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा. लॉन्च होने के बाद से अब तक चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की दो-तिहाई दूरी तय कर ली है और अब ISRO के लिए अगले 18 दिन महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. 17 अगस्त तक तीन और अभियान प्रक्रियाएं होंगी. इससे पहले ISRO ने कहा था कि वह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश करेगा.

यह भी पढ़ें…चंद्रयान-3 शाम 7 बजे पहुंचा चंद्रमा की कक्षा,ISRO ने साझा की जानकारी

About Post Author