चंद्रयान-3 : स्लीप मोड पर जाने से पहले रोवर ने की 5 बड़ी खोज, जानिए क्या?

KNEWS DESK… चंद्रयान-3 को लेकर ISRO के वैज्ञानिकों ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है. ISRO के वैज्ञानिकों ने विक्रम लैंडर एवं प्रज्ञान रोवर को 14-15 दिनों के लिए सुला दिया है.  ISRO ने इसकी जानकारी ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है.

दरअसल आपको बता दें कि इस पोस्ट में ISRO ने कहा है कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर अनुसंधान करते हुए अपना काम पूरा कर लिया है. अब उसे सुरक्षित जगह पर पार्क कर स्लीप मोड में सेट कर दिया गया है. APXS एवं LIBS पेलोड को भी फिलहाल अभी बंद कर दिया गया है. इन पेलोड की मदद से ही लैंडर चांद पर कलेक्ट किए गए डेटा को पृथ्वी पर भेजता है.

यह भी पढ़ें… चंद्रयान-3 : चंद्रमा पर होने वाली है रात, एक-दो दिन में सुला दिए जाएंगे लैंडर और रोवर, ISRO प्रमुख ने साझा की जानकारी

जानकारी के लिए बता दें कि ISRO ने कहा है कि फिलहाल इसकी बैटरी पूरी तरह चार्ज है. इसमें लगे रिसीवर को अभी भी चालू रखा गया है. जल्द ही रोवर अपने असाइनमेंट के दूसरे सेट को पूरा करने के लिए एक बार फिर नींद से जागेगा और अपने मिशन को अंजाम देते हुए पृथ्वी पर चांद से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराएगा. मान लें अगर ऐसा नहीं होता है तो भी वह चांद पर भारत के चंद्र राजदूत के तौर पर मौजूद रहेगा.

About Post Author