स्थानीय कारीगरों को मंच देने के लिए केंद्र सरकार हर राज्य में मॉल बनाएगा- गिरिराज सिंह

KNEWS DESK- केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने स्थनीय कारीगरों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर राज्य में एक मॉल बनाएगी, जिससे स्थानीय कारीगरों को लाभ मिलेगा।

पटना में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हम देश के हर राज्य में एक मॉल बना रहे हैं, जहाँ हस्तशिल्प, हथकरघा, पावरलूम जैसी विभिन्न वस्तुएँ बेची जा सकेंगी, जिससे स्थानीय कारीगरों को लाभ होगा। इस परियोजना के 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। गिरिराज सिंह ने पटना में मॉल के निर्माण स्थल का दौरा करते हुए कहा कि इससे देश के कारीगरों, शिल्पकारों, बुनकरों को लाभ होगा।

बेगूसराय लोकसभा सीट को बरकरार रखने वाले बिहार के वरिष्ठ भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार को नई मोदी सरकार में केंद्रीय कपड़ा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। कपड़ा उद्योग में लगभग 45 मिलियन कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 3.5 मिलियन हथकरघा कर्मचारी शामिल हैं।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा और परिधान उत्पादक है। यह परिधान, घरेलू और तकनीकी उत्पादों सहित वस्त्रों का छठा सबसे बड़ा निर्यातक भी है।

ये भी पढ़ें-  ऑरेंज प्रिंटेड साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं श्रद्धा कपूर, सादगी भरी तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

About Post Author