घने कोहरे की चपेट में राजधानी दिल्ली और NCR, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

KNEWS DESK- राजधानी दिल्ली और NCR घने कोहरे की चपेट में है। शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में भी घना कोहरा की चेतावनी जारी की है। घने कोहरे के कारण यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी 20-50 मीटर तक हो गई है। कोहरे के चलते सड़क पर कुछ न दिखने से दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं।

इन जगहों पर बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में जमकर बर्फबारी हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री तक पहुंच गया है। पूरा पहाड़ी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों में बर्फबारी और शीतलहर के चलने से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।

मध्यप्रदेश में बारिश

मध्य प्रदेश के कई शहरों में भी जमकर ठंड पड़ रही है। ग्वालियर और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इसके साथ ही स्थानीय मौसम विभाग ने भोपाल, सागर, और रीवा में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि 4 जनवरी तक मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

राजस्थान के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

राजस्थान के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। सीकर, अलवर, चुरु और हनुमानगढ़ में घना कोहरा पड़ रहा है। यहां की विजिबिलिटी 100 मीटर के करीब तक पहुंच गई है। पिछले दिनों राजस्थान के सीकर जिले दिल्ली से भी अधिक ठंड दर्ज की गई थी। सीकर का न्यूनतम तापमान दिल्ली से 2 डिग्री कम रह चुका है।

ये भी पढ़ें-    Aaj Ka Rashifal: आज 29 दिसम्बर 2023 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

About Post Author