Budget 2026–27 में समावेशी विकास पर जोर, पीएम मोदी गुरु रविदास महाराज के सम्मान में आदमपुर एयरपोर्ट का करेंगे नामकरण

शिव शंकर सविता- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में वित्त वर्ष 2026–27 का केंद्रीय बजट पेश किया। यह उनके लिए लगातार नौवीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। बजट भाषण की शुरुआत उन्होंने गुरु रविदास जी के नाम से की और उनके सिद्धांतों का हवाला देते हुए समावेशी, सुलभ और संतुलित विकास की बात की। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, सतत विकास और कम महंगाई के लिए पहचानी गई है। उन्होंने बजट में उन सोच-समझकर लिए गए निर्णयों को भी रेखांकित किया, जो अनिश्चितता और चुनौतियों के बावजूद देश की विकास यात्रा को मजबूत बनाने में मददगार रहे।

गुरुदेव रविदास के अनुयायियों का है प्रमुख केंद्र

यह डेरा पंजाब के दोआबा क्षेत्र में गुरुदेव रविदास जी के अनुयायी समुदाय का प्रमुख केंद्र है, जिसमें जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और कपूरथला जिले शामिल हैं। पीएम मोदी ने डेरा में करीब 45 मिनट बिताए और संत निरंजन दास के साथ मुलाकात की, जिन्हें हाल ही में गणतंत्र दिवस पर पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया था। पीएम मोदी का दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदमपुर सिविल एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखा जाएगा, जो उस समुदाय की भावनाओं और उनके योगदान का सम्मान है। दोआबा क्षेत्र में 117 विधानसभा सीटों में से कम से कम 23 सीटों पर डेरा सचखंड बल्लां का सीधा प्रभाव है, और कम से कम 19 सीटों पर इसका विशेष राजनीतिक महत्व माना जाता है।

बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और निर्माण को मिली प्रमुख जगह

बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किए गए ऐलान पूरे देश के लिए मार्गदर्शक साबित होंगे। पूर्व में, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला ने पीएम मोदी से आग्रह किया था कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखा जाए। इसके अलावा, पंजाब सरकार ने गुरुवार को डेरा सचखंड बल्लां के पास श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित करने की घोषणा की और 10.50 करोड़ रुपए की तीन जमीनें डेरा के नाम पर रजिस्टर करवाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *