‘मानसून ऑफर सौ लाओ, सरकार बनाओ!’, यूपी बीजेपी में अनबन के बीच सपा मुखिया ने किया ये पोस्ट…

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद से ही यूपी बीजेपी में अनबन की खबरें लगातार बनी हुईं हैं। भारतीय जनता पार्टी में कई बैठकों का दौर भी चल रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मानसून ऑफर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सौ लाओ, सरकार बनाओ!

‘मानसून ऑफर सौ लाओ, सरकार बनाओ!’

https://x.com/yadavakhilesh/status/1813803086844170574

ये पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को ऑफर दिया है। केशव मौर्य जब- जब अपनी पार्टी से, नेताओं से नाराजगी जताते हैं तब- तब अखिलेश यादव उनको ऑफर देते हैं। अखिलेश यादव ने एक बार कहा था कि वे आज भी 100 विधायक ले आएं तो समाजवादी पार्टी उन्हें सरकार बनाने में समर्थन करेगी।

जब बीजेपी में अंदरूनी विवाद की खबर आई तो अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में यूपी में शासन- प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। सपा प्रमुख के इस बयान का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश दोनों जगहों पर भाजपा की मजबूत संगठन और सरकार है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यूपी में सपा के गुंडा राज की वापसी अंसभव है।

उत्तरप्रदेश की 10 सीटों पर होना है उपचुनाव

भारतीय जनता पार्टी का फोकस यूपी में होने वाले उपचुनाव पर है। पार्टी इसके लिए पूरी तैयारियों में जुटी हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन कैबिनेट मंत्रियों की कैबिनेट बैठक बुलाई थी, जिन्हें इन विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई। इस बैठक में उपचुनाव को लेकर तैयारियों की चर्चा की गई थी।

ये भी पढ़ें- पुरी जगन्नाथ मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, फिर से खोला गया रत्न भंडार

About Post Author