WFI के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह की सस्पेंशन पर बोले बृजभूषण शरण सिंह- ‘मैं कुश्ती से ले चुका हूं संन्यास…’

KNEWS DESK-  खेल मंत्रालय ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ की नई संस्था की मान्यता रद्द कर दी| भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय स‍िंह के अध्‍यक्ष बनने को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे|

केंद्रीय खेल मंत्रालय के फैसले के बाद फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह भी सस्पेंड हो गए हैं| इस पर बृजभूषण स‍िंह ने मीड‍िया को बयान देते हुए कहा, पहले दिन से इस मामले में राजनीति हो रही है| संजय सिंह भूमिहार हैं और मैं राजपूत हूं| हम दोनों लोग स‍िर्फ एक अच्छे दोस्त हैं| जानकारी के अनुसार, शरण सिंह ने कहा- पहले दिन से इस मामले में राजनीति हो रही है| इसमें कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग शामिल थे| मैं कुश्ती के भरोसे इस जगह पर पहुंचा हूं| मेरा घर अयोध्‍या में है| नंदिनी नगर में इसलिए तय हुआ क्योंकि और कहीं इतने कम दिन में तैयारी नहीं हो सकती थी|

उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार की इच्‍छा और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर महासंघ का चुनाव हुआ है| उन्‍होंने कहा क‍ि नये पदाधिकारी को हम कहेंगें अपना ऑफिस खोज लें| जहां तक मेरा क‍िसी से म‍िलने को लेकर सवाल है वो मैं कभी भी किसी से मिल सकता हूं| बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा हमारे नेता हैं और हम उनसे मिलते रहते हैं| मैं कुश्ती से नाता तोड़ चुका हूं|

बृजभूषण ने पोस्‍टर लगाये जाने के सवाल पर कहा कि यह हमारे समर्थकों ने लगाया था| यह लगा क‍ि इससे अहंकार की बू आ रही है| मैं कुश्ती को अलव‍िदा कह चुका हूं|लोकसभा चुनाव आ रहे हैं, मैं उसमें व्‍यस्‍त हूं| अब फेडेरेशन के लोग तय करेंगे क‍ि उनको आगे क्या करना है| मैने 12 साल कुश्ती के लिये काम किया| इस दौरान मैंने अच्छा किया है या बुरा| यह मूल्यांकन का विषय है| नंदिनी नगर में कराने का फैसला आम सहमत‍ि से हुआ|

About Post Author