भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में किया बड़ा बदलाव, जानिए कौन लोग हुए शामिल?

KNEWS DESK… देश में होने वाले आगामी चुनावों को मद्देनजर रखते हुए भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है। देश में वर्ष के अंत तक 5 प्रदेशों में विधानसभा चुनावा होने हैं तो वहीं पर अगले वर्ष यानी 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। जिसको लेकर बीजेपी गम्भीर दिखाई दे रही है। 6 चुलाई से लगातार बैठकों का दौर शुरू है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 8 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यसमित में बदलाव किए हैं।

दरअसल आपको बता दें कि बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय समेत 10 लोगों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही अश्विनी शर्मा, सुरेश कश्यप, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, किरोड़ी लाल मीणा एवं सोमावीर राजू को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावे सुभाष कन्नौथ को केरल का प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

भाजपा ने 4 प्रदेशों में चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त

गौरबतल हो कि 7 जुलाई को भाजपा ने 4 राज्यों में अपने चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है। जिसमें केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी को राजस्थन, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश, ओपी माथुर को छत्तीसगढ़ एवं प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पार्टी ने कुछ राज्यों में सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। जिसमें गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल एवं हरियाणा के कुलदीप बिश्नोई, मध्य प्रदेश में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, छत्तीसगढ़ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और तेलंगाना में सुनील बंसल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

3 जुलाई को बदले गए थे प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ने 3 जुलाई को पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना एवं झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना में जी किशन रेड्डी एवं झारखंड में बाबू लाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही पार्टी के हाई कमान ने तेलंगाना में एटाला राजेंद्र को बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि आंध्र प्रदेश के पूर्वव मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनित किया है।

About Post Author