भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘पार्टी गंदी राजनीति कर रही…’

KNEWS DESK- भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार यानी आज कांग्रेस पर जमकर तंज कसा| उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल गंदी राजनीति कर रही है और भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करना परंपरा के अनुसार है|

संबित पात्रा ने कहा, पूरा देश देख सकता है कि कांग्रेस प्रोटेम स्पीकर को लेकर कितनी गंदी राजनीति कर रही है| भारत के प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति एक परंपरा के तहत होती है| भारतीय संविधान के अनुच्छेद 95 के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति यह सिफारिश करते हैं कि प्रोटेम स्पीकर कौन होगा| इस खूबसूरत लोकतंत्र में आजादी के बाद से एक लंबी परंपरा चली आ रही है| कांग्रेस उसमें समस्या पैदा करने की कोशिश कर रही है|

भाजपा नेता ने आगे कहा- जहां तक ​​भर्तृहरि महताब का सवाल है, वे लगातार 7 बार सांसद रहे हैं| परंपरा के अनुसार सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाला सांसद प्रोटेम स्पीकर बनेगा| इसलिए 18वीं लोकसभा में भर्तृहरि महताब लगातार 7 बार सांसद रह चुके हैं, इसलिए वे प्रोटेम स्पीकर बनने के योग्य हैं| कांग्रेस ने के सुरेश का नाम सुझाया, वे केवल 8 बार लगातार सांसद रहे हैं| वे 1998 और 2004 में हार गए थे| के सुरेश का यह लगातार चौथा और भर्तृहरि महताब का 8वां कार्यकाल है| परंपरा का उल्लंघन नहीं हुआ है| परंपरा के अनुसार भर्तृहरि महताब प्रोटेम स्पीकर के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं|

About Post Author