भाजपा ने दिल्ली में 18 जुलाई को NDA की बुलाई बैठक, जानिए कौन सी पार्टियां होंगी शामिल?

KNEWS DESK… भारतीय जनता पार्टी ने 18 जुलाई को दिल्ली में NDA की बैठक बुलाई है। जिसमें कई पार्टियां शामिल हो सकती हैं। भाजपा महाराष्ट्र ,बिहार,पंजाब और उत्तर प्रदेश के उन नेताओं एवं पार्टियों पर फोकस है। जो कुछ साल पहले भाजपा छोड़कर चली गई थी।

दरअसल आपको बता दें कि बिहार से जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा , चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी, मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी, एवं  उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी  को इस बैठक में बुलाया गया है। वहीं महाराष्ट्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  एवं शिवसेना को भी बैठक में शामिल किया जाएगा। जबकि उत्तर प्रदेश से ओम प्रकाश राजभर की सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी को भी इस बैठक में भाग लेने की चर्चा चल रही है। पंजाब से अकाली दल  और आंध्र प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी को भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

NDA का विस्तार होगा और पार्टी की छवि में होगा सुधार

चिराग पासवान को इस बैठक में रामविलास पासवान के एकमात्र उत्तराधिकारी के तौर पर बुलाया जा रहा है। भाजपा चिराग के जरिए लोकसभा चुनाव में बिहार के 4.5 प्रतिशत दुसाध एवं पासवानों को अपने पक्ष में करना चाहती है। दूसरी तरफ जीतन राम मांझी के जुड़ने से बिहार के महादलितों का वोट बीजेपी के पक्ष में आ सकता है। जबकि मुकेश सहनी के आने से नाविकों, मछुआरों एवं किसानों के वोट बीजेपी के पक्ष में आ सकता है। वहीं चंद्रबाबू नायडू और बादल की पार्टी अकाली दल को भी बैठक में शामिल होने की चर्चा चल रही है। जिससे NDA का विस्तार होगा और पार्टी की छवि में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें…  भाजपा और LJP के बीच पटना में हुई बैठक, चिराग पासवान NDA में शामिल हो सकते हैं शामिल

4 प्रदेशों के नियुक्त किए गए चुनाव प्रभारी

जुलाई के 7 तारीख को बीजेपी ने 4 राज्यों लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारियों की घोषणा की थी। जिसमें केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश, ओपी माथुर को छत्तीसगढ़ एवं प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

About Post Author