बीजेपी ने अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया

KNEWS DESK  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधायक अरविंदर सिंह लवली को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें दिल्ली विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। लवली, जो दिल्ली की गांधीनगर सीट से जीतकर आए हैं, उनको प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं।

विजेंद्र गुप्ता ने की पुष्टि

पार्टी के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी कि अरविंदर लवली को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाएगा। इसके बाद, शनिवार को उन्हें औपचारिक रूप से इस पद पर नियुक्त कर दिया गया।

विधानसभा सत्र में लवली विधायकों को शपथ दिलवाएंगे

दिल्ली विधानसभा का आगामी सत्र सोमवार (24 फरवरी) से शुरू हो रहा है, जिसमें अरविंदर सिंह लवली विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, 25 फरवरी को विधायकों को शपथ दिलवाए जाने की संभावना है।

प्रोटेम स्पीकर क्या होता है?

प्रोटेम स्पीकर विधानसभा का अस्थायी स्पीकर होता है, जो एक निश्चित समय तक के लिए विधानसभा के संचालन की जिम्मेदारी संभालता है। यह तब तक कार्य करता है, जब तक विधानसभा के लिए स्थायी स्पीकर की नियुक्ति नहीं हो जाती। प्रोटेम स्पीकर ही नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाता है।

About Post Author