बिहार: लोकसभा चुनाव को लेकर NDA के बीच सीट शेयरिंग की डील हुई फाइनल, जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में NDA के बीच सीट शेयरिंग की डील फाइनल हो गई है| बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, JDU 16 सीटों पर, चिराग पासवान रालोसपा 5 सीटों पर, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 1 और जीतन राम मांझी की हम पार्टी भी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी|

बता दें कि बीजेपी महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ JDU संजय झा और LJP से राजू तिवारी ने सीट बंटवारे का ऐलान किया| विनोद तावड़े ने सीटों का ऐलान करते हुए कहा- NDA गठबंधन एकसाथ होकर चुनाव लड़ेगा| बिहार की सभी 40 सीटों पर NDA के सभी दल पूरी ताकत लगाएंगे और जीतेंगे|

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले कि हम 2019 के लोकसभा चुनाव में 3 दल के साथ लड़े थे और इस बार 5 पार्टी एकसाथ चुनाव लड़ेगी| हम 2024 में 40 की 40 सीट जीतने के संकल्प से चुनावी मैदान में जा रहे हैं| JDU नेता संजय झा ने कहा कि हम पीएम मोदी, अमित शाह और तावड़े जी को धन्यवाद देते हैं| बिहार में सीट शेयरिंग की डील फाइनल हो गई है| अभी वन-वे इलेक्शन है| डबल इंजन की सरकार से लोगों को उम्मीदें हैं| LJP से राजू तिवारी ने चुनाव में 40 की 40 सीटें जीतने का दावा किया है|

About Post Author