बिहार: पत्रकार विमल हत्याकांड पर भड़की भाजपा, CM नीतीश से मांगा इस्तीफा, 4 आरोपी गिरफ्तार

KNEWS DESK- बिहार के अररिया में बीते दिन पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। हत्या को लेकर मृतक के पिता ने 8 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिनमें से पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से 2 पत्रकार की हत्या करने में शामिल थे और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि बिहार में दिन दहाड़े पत्रकार के मर्डर से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि विमल के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। FIR में कहा गया है कि आरोपियों ने साल 2019 में विमल यादव के भाई की भी हत्या कर दी थी और विमल उस मामले में एकमात्र गवाह था। ऐसे में विमल के ऊपर गवाही बदलने का दबाव डाला जा रहा था। तो वहीं बिहार पुलिस ने जांच के दौरान सूचना मिली है कि मृतक की उसके पड़ोंसियों के साथ भी पुरानी दुश्मनी थी। पत्रकार की हत्या से के बाद पूरे इलाके में दहशत का महौल हो गया है।

नीतीश कुमार पर उठे सवाल..BJP ने नीतीश का मांगा इस्तीफा

जानकारी के लिए बता दें कि घटना के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन की ओर से 20 हजार रुपये का चेक देकर एक अधिकारी को भेजा गया है। जिसे विमल के परिवार ने लेने से इंकार कर दिया है। ऐसे में CM नीतीश कुमार पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि कैसे उन्होंने एक जान की कीमत 20 लाख रुपये लगा दी है। भाजपा ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा है।

About Post Author