उत्तरप्रदेश में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए अजय कपूर

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बिहार के सहप्रभारी और तीन बार के विधायक अजय कपूर भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली भाजपा मुख्यालय में विनोद तावड़े और अनिल बलूनी ने अजय कपूर को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

जानें कौन हैं अजय कपूर?

उत्तरप्रदेश के कानपुर में अजय कपूर तीन बार विधायक रहे हैं। दो बार गोविंद नगर से और एक बार किदवई नगर विधानसभा सीट से एमएलए रहे। इस बार उनकी दावेदारी कानपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में गठबंधन है। गठबंधन में कानपुर की सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

बात करें अजय कपूर की संपत्ति की तो इनकी कुल संपत्ति करीब 69 करोड़ रूपये है हालांकि कहा ये भी जाता है कि बीते 15 सालों में उनकी संपत्ति करीब 14 गुना बढ़ी है। साल 2007 में नामांकन के दौरान अपनी कुल संपत्ति 5.28 करोड़ रूपये बताई थी जबकि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति 31.39 करोड़ रूपये बताई थी।

ये भी पढ़ें-   इस बिजनेसमैन संग शादी के बंधन में बंधीं मीरा चोपड़ा, एक्ट्रेस ने शेयर की खास तस्वीरें

About Post Author