भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट कानपुर में हुआ कम, अब सिर्फ 2 किमी. की ही रहेगी कानपुर में राहुल की यात्रा

KNEWS DESK- आज यानी 21 फरवरी को राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तरप्रदेश के कानपुर पहुंच रही है। रूट की बात करें तो उन्नाव से होते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा कानपुर में छावनी से प्रवेश करेगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यात्रा के रूट में भी बदलाव किया गया है और अब सिर्फ 2 किमी. की ही कानपुर में राहुल की यात्रा रहेगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब 2 किमी. की दूरी तय करने के बाद घंटाघर चौराहे पर खत्म हो जाएगी और यही पर राहुल गांधी जनता को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें-  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार बने पेरेंट्स, घर आया नन्हा मेहमान

About Post Author