Asian Games 2023: टीम इंडिया के लिए मेंस हर्डल से गुड न्यूज, हाई जम्प में भी भारत का अच्छा प्रदर्शन

KNEWS DESK- एशियन गेम्स 2023 में भारत का दबदबा देखने को मिला है। भारतीय एथलीट्स अच्छा प्रर्दशन कर रहे हैं। तो चलिए आपको आज क्वालीफाई करने वाले भारतीय एथलीट्स का शेड्यूल बताते हैं-

मेंस 400 मीटर हर्डल्स: 3 अक्टूबर, शाम 05.05 बजे
विमेंस 400 मीटर हर्डल्स: 3 अक्टूबर, शाम 04.50 बजे
मेंस 800 मीटर: 3 अक्टूबर, शाम 05.55 बजे
मेंस हाई जम्प: 4 अक्टूबर, शाम 04.30 बजे

टीम इंडिया के लिए मेंस हर्डल से गुड न्यूज

भारत के लिए मेंस 400 मीटर हर्डल से अच्छी खबर है। संतोष कुमार और यशस पलाक्ष ने फाइनल में जगह बना ली है। संतोष अपनी हीट में 49.28 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे।  वहीं यशस अपनी हीट में 49.61 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

हाई जम्प में भी भारत का अच्छा प्रदर्शन

भारतीय एथलीट्स ने हाई जम्प में अच्छा प्रदर्शन किया। संदेश जेसी और सर्वेश कुशारे ने फाइनल में जगह बना ली है। दोनों ने क्वालिफिकेशन में 2.10 मीटर का सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल किया।

Image

विथ्या रामराज ने की नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतीय महिला एथलीट विथ्या रामराज ने कमाल कर दिया है। उन्होंने 400 मीटर हर्डल्स में नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह रिकॉर्ड लीजेंड पीटी उषा के नाम दर्ज है। उन्होंने 55.42 सेकेंड का समय लिया।

टीम इंडिया ने जीता दूसरा मेडल

टीम इंडिया को लगातार दूसरा मेडल मिला। आर्यनपाल, आनंद, सिद्धांत और विक्रम की पुरुष चौकड़ी ने स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस में ब्रॉन्ज मेडल मिला। भारत की अच्छी शुरुआत हुई है।

ये भी पढ़ें-   आज राजस्थान-मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, दोनों राज्यों को करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट्स की देंगे सौगात

About Post Author