‘ऑल इज वेल…’ चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर बोले ISRO चीफ, अब आगे होगा ये

KNEWS DESK- पूरी दुनिया की गिनाहें भारत के चंद्रयान-3 पर अटकी हुई हैं। भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 अब अपने अंतिम चरण में है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों के साथ-साथ देश के लोगों की धड़कनें अब तेज होती जा रही हैं।  इस बीच ISRO की टीमों में घबराहट भरी उत्तेजना के बीच, अध्यक्ष एस सोमनाथ ने 23 अगस्त को सफल सॉफ्ट-लैंडिंग का विश्वास जताया है।

Chandrayaan 3

इसरो प्रमुख एम सोमनाथ ने कहा कुछ ऐसा

इसरो प्रमुख एम सोमनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘ हमें पूरा विश्वास है कि हम इस मिशन में सफल होंगे। वहीं, अगर मौजूदा स्थिति के बारे में बात करें, तो सबकुछ दुरूस्त है। अभी कहीं कोई विसंगति नहीं बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि,’अब तक सबकुछ ठीक हुआ है। अब तक हमें किसी भी प्रकार की आकिस्मता का सामना नहीं करना पड़ा है।

chandrayaan 3 3

एस सोमनाथ ने कहा, ‘यह आत्मविश्वास लॉन्च से पहले की सभी तैयारियों और चंद्रमा की यात्रा में एकीकृत मॉड्यूल और लैंडिंग मॉड्यूल द्वारा की गई बाधा-मुक्त प्रगति से उपजा है.’ उन्होंने कहा, ‘हम आश्वस्त हैं क्योंकि अब तक सब कुछ ठीक रहा है और इस मोड़ तक किसी भी आकस्मिकता का सामना नहीं करना पड़ा है.’

ISRO चीफ ने कहा, ‘हमने सभी तैयारियां कर ली हैं और इस चरण तक सभी प्रणालियों ने हमारी आवश्यकता के अनुरूप प्रदर्शन किया है. अब हम कई सिमुलेशन, सत्यापन और सिस्टम के दोहरे सत्यापन के साथ लैंडिंग की तैयारी कर रहे हैं, उपकरणों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है.’

About Post Author