चुनाव परिणाम के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर किया जनता का धन्यवाद, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

KNEWS DESK- आज चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो रहे हैं| जहां मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी के जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी ख़ुशी जाहिर की है, साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर देशवासियों का धन्यवाद भी किया है|

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कहा- जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा BJP में है| भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं|

उन्होंने आगे कहा- मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे| इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है| भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है| हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं| हमें ना रुकना है, ना थकना है| हमें भारत को विजयी बनाना है| आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है|

About Post Author