डिप्टी सीएम सिंहदेव से मुलाकात के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल खत्म करने का किया एलान

KNEWS DESK… डिप्टी सीएम टी. एस. सिंहदेव से मुलाकात के बाद आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है। टी. एस. सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज उनके कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों के सम्बंध में विस्तृत बातचीत की। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगो को सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का अश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें…हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के 7 प्रदेशों में बारिश बरपा रही कहर, 60 लोगों की हुई मौत

दरअसल आपको बता दें कि डिप्टी सीएम सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वाय्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने के लिए निवेदन किया। उनकी पहल पर आज संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री  सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की।

यह भी पढ़ें… सीएम योगी ने बाढ़ और जलभराव को लेकर की समीक्षा बैठक, राहत आयुक्त कार्योलय को किया अलर्ट

About Post Author