डिजिटल डेस्क- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक पूर्व छात्र और दो मौजूदा छात्रों ने मिलकर छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि ये घटना 25 जून को शाम के समय कॉलेज परिसर में घटित हुई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में दो मौजूदा छात्र हैं और तीसरा एक पूर्व छात्र है।
1 जुलाई तक हिरासत मंजूर
पुलिस ने एक बयान में कहा कि 25 जून को कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ बलात्कार के आरोप में मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर में नामजद आरोपियों को ए.सी.जे.एम. अलीपुर, दक्षिण 24 परगना के समक्ष पेश किया गया। मामले की उचित जांच के लिए उन्हें 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। आरोपी मनोजित मिश्रा के वकील आजम खान ने कहा कि गैंगरेप का आरोप है। महिला ने आरोप लगाया है कि कॉलेज परिसर में उसके साथ बलात्कार किया गया। अदालत ने मंगलवार, 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत मंजूर की है।
हमलावर हुई भाजपा
केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि ऐसी घटनाएं यहां एक के बाद एक होती रहेंगी क्योंकि मुख्यमंत्री हमेशा दुष्कर्म की घटनाओं को ‘छोटा मामला’ बताकर उन्हें कमतर आंकने की कोशिश करतीं हैं। यह उसी मानसिकता का नतीजा है।