डिजिटल डेस्क- वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के नाम एक नया खिताब दर्ज होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के नाम 24 घंटे बिना ब्रेक के विधानसभा चलने का रिकार्ड दर्ज हो जाएगा। ये विधानसभा 13 अगस्त सुबह 11 बजे से 14 अगस्त सुबह 11 बजे तक बिना किसी ब्रेक के लगातार चलती रहेगी। इस दौरान यूपी सरकार के मंत्री बारी-बारी से अपने विभाग का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी ने विधानसभा की इस विशेष बैठक का बॉयकॉट करने की घोषणा की है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की बीजेपी सरकार सिर्फ़ प्रचार में जुटी है। जिनको मैनिफेस्टो तक याद नहीं, वे बस तमाशा कर रहे हैं।
28 मंत्री तीन शिफ्टों में करेंगे विधानसभा की कार्यवाही
आपको बता दें कि बुधवार से चौबीस घंटे चलने वाले सदन में मंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य करने के लिए शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार शाम 6 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक सदन में रहने के लिए 28 मंत्रियों का रोस्टर जारी किया गया है। सबसे ज्यादा 8 मंत्री तड़के तीन बजे से सुबह छह बजे के बीच रहेंगे। सदन में हर समय मंत्रियों की अनिवार्य मौजूदगी का रोस्टर बुधवार शाम 6 बजे से लागू होगा। इससे पहले सदन में 28 के अतिरिक्त अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। शाम 6 से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक का समय छह शिफ्ट में बांटा गया है। सिर्फ एक शिफ्ट दो घंटे की होगी। शेष शिफ्ट 3-3 घंटे की रहेंगी।
इन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
सुबह 3 बजे से 6 बजे तक अनिल राजभर, गिरीश चंद्र यादव, बलदेव सिंह औलख, दिनेश खटिक, संजीव गोंड, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी और केपी मलिक सुबह 3 बजे से 6 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे। वहीं 6 बजे से 9 बजे तक जयवीर सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, संदीप सिंह, रवींद्र जायसवाल और सोमेंद्र तोमर को विधानसभा में उपस्थित रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 9 बजे से 11 बजे तक सूर्य प्रताप शाही, संजय सिंह निषाद, गुलाब देवी और रजनी तिवारी विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे