हिमाचल के नालागढ़ में खाई में गिरी टूरिस्टों से भरी बस, 40 टूरिस्ट घायल

डिजिटल डेस्क- हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में हिमाचल प्रदेश की सरकारी बस से बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस नालागढ़ में खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि इस बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में 40 यात्री गंभीर घायल हो गये, जिन्हें नजदीकी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बस के खाई में गिरने की सूचना में पुलिस के साथ बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार रोडवेज बस ने मोड़ पर अचानक संतुलन खो दिया था। इसके बाद वह सड़क से नीचे पलट गई। तेज झटका लगने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

चालक के नियंत्रण खोने के बाद पलटी गिरी बस

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गोलजमाला के पास मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद बस सडक़ किनारे पलटी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नालागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। तीन यात्रियों को अधिक चोट आई है, जबकि बाकी यात्री खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद दूसरी सवारियों को निगम की दूसरी बस में चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया।

अधिकांश लोगों की हालत स्थिर

बस के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को नालागढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अधिकांश घायलों की हालत स्थिर है, हालांकि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।