देश में 24 घंटे में कोरोना के 628 मामले आए सामने, केरल में सबसे ज्यादा केस

KNEWS DESK- देश में कोरोना की रफ्तार दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि देश में 24 घंटे में कोरोना के 628 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा केस केरल में पाए गए हैं।

केरल में सबसे ज्यादा केस

देश में 24 घंटे में कोरोना के 628 मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस की संख्या भी 4 हजार 52 पहुंच गई है। केरल में 24 घंटे में 376, कर्नाटक में 106, महाराष्ट्र में 50 मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ नए वेरिएंट JN.1 के देश में अब तक 63 मामले मिले हैं। गोवा में सबसे ज्यादा 34 केस हैं। इससे संक्रमित 8 मरीजों की मौत पिछले 5 दिन में हुई है।

शिमला में 72 घंटे में 55 हजार से गाडियां दाखिल हुई हैं। इनमें लाखों सैलानी हैं। 24 घंटे में माइनस 12 डिग्री तापमान में 12000 गाड़ियां गुजर चुकी हैं। 65 हजार लोग लाहौल और स्पीति की तरह गए हैं। यह भीड़ खतरनाक हो सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि पहली कोरोना लहर के बाद जब लॉकडाउन में ढील दी गई थी तब लाखो लोग पहाडों की तरफ बढे थे।

उनमें से कई लोग कोरोना वायरस की चपेट मे आ गए। इसका असर दूसरी लहर में दिखाई दिया। तब एक दिन में लाखों लाखों मरीज संक्रमित हुए। हजारों लोगों की मौत हुई। 2022 में ओमिक्रॉन आया, तब भी लापरवाही की वजह से ग्राफ बढा, लेकिन ये उतना घातक नहीं था। इस बार JN.1 वेरिएंट है और फिर केस बढ़ने लगे हैं इसलिए एक्सपर्ट सावधानी के साथ घर में रहने की ही सलाल दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें-   Aaj Ka Rashifal: आज 26 दिसम्बर 2023 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

About Post Author