थोड़ी देर में शुरू होंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से जुड़े 16 विधि-विधान, अयोध्या में आज दिन भर चलेंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

KNEWS DESK- आज अयोध्या में रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा होनी है। अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार है। पूरे नवनिर्मित मंदिर को फूलों से सजाया गया है। अयोध्या में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे- चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। थोड़ी देर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से जुड़े 16 विधि-विधान शुरू होंगे।

अयोध्या में कैसा है पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी सुबह 10.25 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुचेंगे। यहां से वे सुबह 10.45 बजे अयोध्या हेलिपैड पहुचेंगे। वे सुबह 10.55 पर राम मंदिर पहुंचेंगे। दोपहर 12.05-12.55 बजे प्राण प्रतिष्ठा पूजा में शामिल होंगे। पीएम मोदी दोपहर 1 बजे सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 2.10 बजे कुबेर टीला पहुंचेंगे।

अयोध्या में आज दिन भर चलेंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम-

– सुबह 10.30 से दोपहर 2 बजे तक श्री देवकीनंदन ठाकुर द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन.
– सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सांस्कृतिक शोभा यात्रा अयोध्या के चिन्हित 100 जगहों पर. प्रदेश के विभिन्न अंचलों के लोकनृत्यों के 1500 कलाकार एवं संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों के 200 कलाकारों द्वारा सांस्कृति प्रस्तुतियां.
– शाम 6 से 7 बजे तक रामलीला की प्रस्तुति रामकथा पार्क में
– शाम 6.30 से 7 बजे तक सरयू आरती राम की पैड़ी पर
– शाम 7 से 7.30 बजे तक प्रोजेक्शन शो राम की पैड़ी पर
– शाम 7 से 8 बजे तक राम गायन वाटेकर सिस्टर्स द्वारा रामकथा पार्क में
– शाम 7 से 8 बजे तक भजन संध्या शर्मा बंधु द्वारा तुलसी उद्यान में
– शाम 7.30 से 7.45 बजे तक लेजर शो राम की पैड़ी पर
– शाम 7.45 से 7.55 बजे तक इको फ्रेंडली आतिशबाजी राम की पैड़ी पर
– रात 8 से 9 बजे तक भक्तिमय सांस्कृतिक संध्या कन्हैया मित्तल द्वारा राम कथा पार्क में
– रात 8 से 9 बजे तक रघुवीरा पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा तुलसी उद्यान में

ये भी पढ़ें-   महिंद्रा की XUV.e9 इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिटेल्स आई सामने, जानिए एसयूवी की खासियत

About Post Author